कटिहार: विश्व एड्स दिवस पर सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन, सिविल सर्जन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे
विश्व एड्स दिवस को लेकर रविवार की दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ सिंह अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर आशा शरण सहित कई पदाधिकारी व डाक्टर मौजूद थे इसके अलावा कार्यशाला में प्रशिक्षण एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे।