न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह: सिरोंज में मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ
--------------------------------
विदिशा। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश के पालन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विदिशा के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026, 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में तहसील विधिक सेवा सिरोंज द्वारा आज बुधवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ न्यायालय परिसर से द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया।
मैराथन दौड़ का न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर दीनदयाल पार्क तक और वापिस न्यायालय परिसर में समापन हुआ, जिसमें प्रथम स्थान शाद राईन खान, दूसरा स्थान कुमारी मोहिनी रघुवंशी एवं तृतीय स्थान ओम दांगी ने प्राप्त किया। द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार पांडेय, न्यायाधीश सुश्री प्रियंका कुशवाह और न्यायाधीश सुश्री ज्योति फुस्केले द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और सील्ड देकर सम्मानित किया गया।
श्री पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दौड़ेंगे हम, न्याय के लिए - स्वस्थ शरीर से स्वस्थ समाज की ओर। "न्याय तक पहुंच तभी संभव है जब समाज स्वस्थ और जागरूक हो, और मैराथन इसी जागरूकता का प्रतीक है।" इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज पैदल चलना चाहिए।
इस दौरान सिरोंज थाना प्रभारी श्री गजेन्द्र सिंह बुंदेला, नायब तहसीलदार श्री दोजीराम अहिरवार और एजीपी श्री संदीप बघेल, नायब नाजिर श्री अमित चौबे, अधिवक्ता संघ सचिव श्री हेमंत श्रीवास्तव, अधिवक्ता दिनेश शर्मा, सौरभ रघुवंशी, मोहन शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स, रामबाबू कुशवाह छगन सिंह राजपूत , महाराजसिंह और शासकीय मॉडल स्कूल प्राचार्य जितेंद्र बघेल सहित शिक्षकगण और न्यायालय के सभी कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #Vidisha #JansamparkMP
Vidisha, Madhya Pradesh | Nov 18, 2026