गुना नगर: चिंतहरण मंदिर के पास नेगमा निवासी बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गुना के केंद्र थाना क्षेत्र के चिंता हरण मंदिर के पास एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। घायल फरियादी कल्लू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि नेगमा गांव से ससुराल छबड़ा राजस्थान खाना खाने जा रहा था। गुना में चिंताहरण मंदिर के पास एक कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।