गुना नगर: तिथियो के फेर में उलझा भाई दूज पर्व, जिला जेल में भाइयों से मिलने आई बहाने लौटी बेरंग, हुई भावुक छलके आंसू
गुना जिला जेल में अपने भाइयों से भाई दूज पर मिलने आई बहनों को बैरंग लौटना पड़ा। होली त्यौहार की भाई दूज पर्व पर तिथियां के फेर में उलझन सामने आई है। 26 मार्च को जिला जेल में भाइयो से मिलने पहुंची बहनो को जेल प्रशासन ने मुलाकात नही करने दी। पंचांग में 27 मार्च को भाई दूज पर्व दिया गया है। जेल के बाहर भाइयों से मिलने आई बहनों के मुलाकात ना होने से आंसू छलके।