गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने दो स्थानों से दो प्रकरणों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने दो स्थाई वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, आरोपी रवि भील निवासी रेलवे स्टेशन गुना और आरोपी मनोज नामदेव निवासी चौधरी मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दो प्रकरणों में न्यायालय कार्यवाही से फरार चल रहे थे। जिला न्यायालय ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किए थे।