गुना नगर: गुना लोकसभा सीट पर जयवर्धन सिंह को कांग्रेस ने बनाया प्रभारी, अब सिंधिया के खिलाफ बनाएंगे रणनीति
कांग्रेस ने गुना लोकसभा सीट के प्रभारी के रूप में जयवर्धन सिंह को नियुक्त किया है। जयवर्धन सिंह अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ रणनीति बनाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सिंधिया को हराने के लिए कांग्रेस ने यह चाल चली है। वहीं जयवर्धन की प्रभावी रूप से उपस्थिति के चलते गुना में चुनाव की दिशा बदल सकती है।