🔱छह माह के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई पंचमुखी डोली🙏
विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सेना के बैंड की मधुर धुनों और बाबा के जयकारों के बीच धाम का माहौल भक्तिमय हो उठा।
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। आज रामपुर में डोली का प्रथम रात्रि प्रवास होगा।
अब आगामी छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होगी। श्रद्धालु यहीं बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
बाबा केदार की नगरी में भले ही अब छह माह का सन्नाटा पसरेगा, लेकिन भक्तों की आस्था और जयकारे निरंतर गूंजते रहेंगे।
🙏 जय बाबा केदार! हर-हर महादेव!🔱
\#KedarnathDham #BabaKedar #Kedarnath #Uttarakhand #Rudraprayag #OmkareshwarTemple #CharDhamYatra #जयबाबाकेदार
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 11, 2026