लखीसराय: ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा का संदेश, सेवा सप्ताह में जागरूकता की अलख
लखीसराय अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार की संध्या 5,34 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सेवा सप्ताह के पांचवें दिन अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनिता लता के नेतृत्व में जिले के विभिन्न पंचायत स्तरों पर जनप्रतिनिधियो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।