विदिशा नगर: रविवार देर शाम शेरपुरा स्थित शिवसेना कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा, BJP प्रत्याशी शिवराज को बताया बहरूपिया
रविवार देर शाम को शेरपुर स्थित शिवसेना कार्यालय में बालासाहेब ठाकरे वाली शिवसेना की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लड़ने व उसकी तैयारी को लेकर चर्चा हुई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में रुचि शर्मा को नियुक्त किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी शिवराज को बहरूपिया कहा गया।