विदिशा नगर: रविवार शाम कोली समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन,गुजरात के केबीनेट मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल
अखिल भारतीय कोली समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन माधवगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री और कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर भाई बावलिया शामिल रहे। समाज के वरिष्ठ जनों और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।