विदिशा नगर: रविवार शाम राजपूत कालोनी मे रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य के घर पर शूटिंग बाल वर्ल्ड कप जिताने बाली वंशिका का हुआ सम्मान
3 मार्च को दिल्ली में आयोजित हुई शूटिंग बॉल महिला वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत को जीत दिलाने वाली विदिशा की वंशिका सेन का रविवार शाम को राजपूत कॉलोनी स्थित रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य कमलेश सेन के निवास पर सेन समाज द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान वंशिका के माता-पिता का भी सम्मान किया गया।