विदिशा नगर: बटेश्वर सेवा समिति के माध्यम से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कागदीपुरा तिलक चौक से निकाली गई कलश यात्रा
बटेश्वर सेवा समिति के माध्यम से पूरनपुर मैदान पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इंद्रेश उपाध्याय के मुखारविंद से कथा का वाचन होगा। बटेश्वर सेवा समिति के प्रमुख बटुक महाराज ने बताया कि कागदीपुरा तिलक चौक से भव्य कलश यात्रा का आयोजन आज किया गया जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुरनपुरा तक पहुंची।