मनेर: नवनिर्वाचित सांसद मीसा भारती का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मिठाई खिलाकर दी बधाई
Maner, Patna | Jun 5, 2024 मनेर राजद के नेताओं ने नवनिर्वाचित सांसद मीसा भारती का स्वागत किया। वही राजद कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित सांसद को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इसके अलावा नवनिर्वाचित सांसद से राजद के कार्यकर्ताओं ने मनेर विधानसभा को विकास की ओर ले जाने की अपील की। इस मौके पर समाज सेवी रामनाथ यादव, जितन यादव समेत कई लोग शामिल रहे।