मनेर: दयालचक गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान पति और पत्नी हुए घायल
Maner, Patna | Jun 4, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के दयाल चक गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान पति और पत्नी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मनेर का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान दयाल चक गांव के रहने वाले अखिलेश राय और उनकी पत्नी सोनी देवी के रूप में बताई जा रही है।