मनेर: सादिकपुर गांव में बर्तन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान तीन लोग हुए घायल
Maner, Patna | Jun 4, 2024 मनेर के सादिकपुर गांव में बर्तन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान सादिकपुर गांव के रहने वाले प्रीति कुमारी, पुष्पा देवी और चांदनी कुमारी बताई जा रही है।