मनेर: ब्रह्मचारी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला घायल
Maner, Patna | Jun 3, 2024 मनेर के ब्रह्मचारी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। मारपीट के बाद मामले में पीड़ित महिला थाना में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा महिला को पुलिस ने दी है। घायल महिला की पहचान ब्रह्मचारी गांव के रहने वाली मंजू देवी बताई जा रही है।