सैदपुर के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मंगलवार को वार्षिकोत्सव व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहाँ बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने पहुँचकर माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य मंचित किया।