उधवा: उधवा प्रखंड मुख्यालय में झामुमो ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन
उधवा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली ने किया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए।