टीकमगढ़: शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन, 72 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए गए
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में आज जिले के वेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन टीकमगढ़ के सहयोग से शासकीय आई.टी.आई. में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ कंपनियों में रोजगार हेतु 170 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए आवेदन किया। 72 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए गए।