टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, SP ने 4 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा टीकमगढ़ जिले की 10 वी 12 वी की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली चार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।