टीकमगढ़: कलेक्टर कार्यालय व रेस्ट हाउस में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के नाम दिया ज्ञापन
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय और रेस्ट हाउस में गुरुवार को भीम आर्मी के द्वारा प्रदर्शन किया गया और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मांगो में बताया गया कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए। जेवर चौकी अंतर्गत घटित हुई घटना के उपरांत निर्दोष दलित लोगों पर लगाई गई झूठी एफआईआर को निरस्त किया जाए।