कोडरमा: डबल मर्डर मामले में जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा मृतकों के परिजनों को मिले 20-20 लाख मुआवजा,फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई
कोडरमा थाना क्षेत्र के बाघीटांड़ में शनिवार की रात हुई गोलीबारी मामले में दोनों मृतकों के परिजनों को समयसीमा के भीतर 20-20 लाख का मुआवजा देने की मांग राजद जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने की है।साथ ही हत्या के आरोपियों पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये सुनवाई कर अपराधियो को कड़ी सजा देने की मांग की है।