कोडरमा: ध्वजाधारी धाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान, उप विकास आयुक्त ने कहा- बढ़ती गर्मी व कटते पेड़ों से जनजीवन हुआ प्रभावित
कोडरमा आवर प्राइड और हजारीबाग फाइनेस्ट सिटी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में कोडरमा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल ध्वजा धारी पहाड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एनसीसी 45 झारखंड बटालियन और डिफेंस फिजिकल सेंटर झुमरी तिलैया के दर्जनों कैडेट और कार्यकर्ता भाग लिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा के उपविकास आयुक्त ऋतुराज उपस्थित थे।