कुलपहाड़: तेली पहाड़ी मोड़ से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को महोबकंठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना महोबकंठ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तेलीपहाड़ी मोड़ से मोतीलाल श्रीवास (42) निवासी ग्राम पिपरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से "झूम" ब्रांड के 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की। इस संबंध में थाना महोबकंठ में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।