हसनपुर: मिर्जापुर की गौशाला में पशुओं की गंभीर हालत पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने किया हंगामा
सैदनगर। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में स्थित गौशाला में पशुओं की हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गौशाला में पशुओं की उचित देखभाल नहीं की जा रही है, जिसके चलते कई पशुओं की स्थिति खराब बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के पदाधिकारी गौशाला पहुंचे। पशुओं की हालत देखकर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए मौके पर हंगामा।