बांसवाड़ा: मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन
निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को कर दिया गया है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। इस दौरान 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक कार्यदिवसों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावे और आव