औरैया: कांशीराम कॉलोनी में गंदगी देखकर पालिकाध्यक्ष भड़के, सफाई कर्मियों की लगाई क्लास
पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम कॉलोनी में व्याप्त गंदगी की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मियों को समय से और नियमित सफाई कराने की सख्त हिदायत दी। गुरुवार की दोपहर 3 बजे निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष को बताया कि वह सुबह कॉलोनी क