गोवर्धन: आजादी के जश्न पर गोवर्धन में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा, 'भारत माता' और 'गिरिराज जी' के जयकारों से गूंजा परिक्रमा मार्ग
80वें स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर गोवर्धन की पावन धरती पर भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।सुबह से ही गोवर्धन में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथ में तिरंगा थामे भक्त गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते नजर आए। पूरा परिक्रमा मार्ग 'गिरिराज महाराज की जय' के साथ-साथ 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयकार