#गई_भैंस_पानी_में_तो_सुना_था,_हैंडब्रेक_लगाना_भूले_तो_स्कॉर्पियो_ही_गंगा_में_उतर_गई!
मुंगेर:
मुंगेर के सीताकुंड डीह घाट पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हैंडब्रेक नहीं लगाने की एक छोटी सी चूक के कारण एक स्कॉर्पियो ढलान से फिसलकर सीधे गंगा नदी में जा गिरी।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि नदी में गिरने के बाद स्कॉर्पियो तुरंत नहीं डूबी, बल्कि काफी देर तक पानी की सतह पर तैरती रही और गंगा की धारा के साथ बहती चली गई। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गाड़ी में कोई मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को वाहन पार्क करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने की सीख भी दे रही है।
#Munger #Bihar #Scorpio #GangaRiver #ViralNews #MungerNews #BiharNews #Trending #ViralVideo #RoadSafety #AccidentNews
Amarpur, Banka | Jun 18, 2026