बाबई: शनिचरा बाजार में आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मिश्रीलाल पिता देवी राम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी शिव,हरिओम,ललित तीनों ने माखननगर में शनिचरा बाजार में दुर्गा मंदिर के पीछे फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।