बाबई: गुराडिया कला में आपसी विवाद को लेकर दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, केस दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राहुल पिता छोटेलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी हेमराज व विवेक दोनों ने फरियादी से ग्राम गुराडिया कला में फरियादी के घर के सामने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।