जाजमऊ में 2800 साल पुराना टीला धंसा, गंगा में समाया मकान का हिस्सा
कानपुर के जाजमऊ में गंगा किनारे स्थित करीब 2800 साल पुराना ऐतिहासिक टीला धंसने से दो मकानों का हिस्सा गंगा में समा गया। हादसे में घरों में रखा हजारों रुपये का सामान भी बह गया।
लगातार हो रहे कटाव से आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और ऐतिहासिक टीले के संरक्षण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस बढ़ते कटाव को रोकने के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।
.
#Kanpur #Jajmau #KanpurNews #KanpurBreaking #Ganga JajmauNews