राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जगतपुर सभा स्थल का लिया जायजा, जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण
वाराणसी। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन अवसर पर बुधवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों का मंगलवार दोपहर करीब 12बजे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ आसपास के गांवों, चौराहों और बाजारों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए और जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। वही इस मौके पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे।
जनसभा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Oct 6, 2026