खोदावंदपुर: राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए महादलित महिला दर-दर भटक रही है
राशन कार्ड में परिवार के दो सदस्यों का नाम जोड़वाने के लिए महादलित समुदाय की एक महिला दर दर भटक रही है। इस कार्य में आवेदन जमा कराने के नाम पर एम ओ एवं बीडीओ अपना अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। पीड़िता व सागी पंचायत के इस्माइला गांव स्थित वार्ड नं 11 निवासी संजीत चौधरी की पत्नी नीलम देवी ने मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे मीडिया को जानकारी दिया।