खोदावंदपुर: खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में फलों की उत्पादन तकनीक पर दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
खोदावन्दपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे एकीकृत बागवानी विकास मिशन 2024-25 के तहत फलों की उत्पादन तकनीक पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंझौल एसडीएम प्रमोद कुमार, बागवानी के सहायक निदेशक अनिल कुमार, डॉ एन एन पाटिल समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।