खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर थाना में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने होली और रमजान को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की
होली पर्व तथा चल रहे रमजान आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनायें। रंग गुलाल का पर्व होली के अवसर पर हुड़दंग ना करें और सामाजिक समरसता का भंग करने का प्रयास भी ना करें। यह बातें खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कही। वे शनिवार को दोपहर करीब दो बजे खोदावन्दपुर थाना परिसर में होलिका दहन, होली एवं रमजान पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित