खोदावंदपुर: सोनापुर के बाबा बाल गोविंद धाम में एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धालु हुए शामिल
मटिहानी प्रखंड के सोनापुर में बाबा बाल गोविंद धाम में एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार की दोपहर 3:00 किया गया. इस दौरान दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए. इस संबंध में धर्म अनुरागी राम पुकार सिंह महंत ने बताया कि प्रत्येक महीना के 11 तारीख को यहां सुंदर कांड का पाठ किया जाता है. जो भक्त यहां आते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है.