मड़ावरा: लुहर्रा और सुकुलगुवा सहित विभिन्न गांवों में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
लुहर्रा सुकुलगुवा सहित विभिन्न गाँवों में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।बुधवार की शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि लुहर्रा सुकुलगुवा सहित विभिन्न गाँवों में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।