देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सनसिटी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान चाकू लगने से दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान सूरज पिता लक्ष्मीनारायण (21), निवासी बावरिया और प्रियांशु पिता नितिन (19), निवासी चाणक्यपुरी मल्टी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी अमित सोलंकी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी ली। थाना प्रभारी के मुताबिक, दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate