लालगंज: लालगंज में मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य सुरक्षा की मिली सौगात
शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार दोपहर बाद 12:30 बजे तहसील सभागार लालगंज में मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लालगंज और हलिया विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को योजना के कार्ड प्रदान किए गए।