Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

बटियागढ़ के आदिवासी मुहल्ले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरौध में बिजली आफिस में विरोध करते सैकड़ों लोग, विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग...

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026

MORE NEWS

दमोह जिल में मानसून की बेरुखी से फसलों पर संकट, धान में पीली पड़ने और इल्ली लगने से किसानों की बढ़ी चिंता

दमोह। जिले में पिछले करीब 15 दिनों से बारिश थमने के कारण फसलों पर संकट गहराने लगा है। तेज धूप और नमी की कमी से कई खेतों में धान की फसल मुरझाकर पीली पड़ रही है। सिंचाई के साधन वाले किसान निजी संसाधनों से पानी तो दे रहे हैं, जबकि असिंचित क्षेत्रों में फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। सोयाबीन और उड़द की फसलों में भी कीट प्रकोप की शुरुआत देखी जा रही है।

जिले में करीब 1.15 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन और 60 हजार हेक्टेयर में उड़द की बोवनी हुई है। मामले में आज शुक्रवार शाम 5 बजे अभाना निवासी किसान सत्यम कुमार ने बताया कि बारिश नहीं होने से सबसे ज्यादा असर धान पर पड़ रहा है। समय पर बारिश नहीं हुई तो बड़े रकबे में नुकसान हो सकता है।

वही कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है। बारिश होने पर फसलों की स्थिति पर नजर रखने की अपील की।

दमोह जिल में मानसून की बेरुखी से फसलों पर संकट, धान में पीली पड़ने और इल्ली लगने से किसानों की बढ़ी चिंता दमोह। जिले में पिछले करीब 15 दिनों से बारिश थमने के कारण फसलों पर संकट गहराने लगा है। तेज धूप और नमी की कमी से कई खेतों में धान की फसल मुरझाकर पीली पड़ रही है। सिंचाई के साधन वाले किसान निजी संसाधनों से पानी तो दे रहे हैं, जबकि असिंचित क्षेत्रों में फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। सोयाबीन और उड़द की फसलों में भी कीट प्रकोप की शुरुआत देखी जा रही है। जिले में करीब 1.15 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन और 60 हजार हेक्टेयर में उड़द की बोवनी हुई है। मामले में आज शुक्रवार शाम 5 बजे अभाना निवासी किसान सत्यम कुमार ने बताया कि बारिश नहीं होने से सबसे ज्यादा असर धान पर पड़ रहा है। समय पर बारिश नहीं हुई तो बड़े रकबे में नुकसान हो सकता है। वही कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है। बारिश होने पर फसलों की स्थिति पर नजर रखने की अपील की।

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026

दमोह पन्ना मार्ग पर प्रेमपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चार गंभीर घायल; दो जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

दमोह। दमोह पन्ना रोड हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव स्थित प्रेमपुरा के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार सिमरिया निवासी रमेश अहिरवार, कुंज बिहारी, अशोक जैन और एक अन्य व्यक्ति स्कॉर्पियो से गढ़ाकोटा जा रहे थे। लुहारी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चारों घायल हो गए। रात करीब एक बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 

यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुंज बिहारी और अशोक जैन की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी।

दमोह पन्ना मार्ग पर प्रेमपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चार गंभीर घायल; दो जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर दमोह। दमोह पन्ना रोड हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव स्थित प्रेमपुरा के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सिमरिया निवासी रमेश अहिरवार, कुंज बिहारी, अशोक जैन और एक अन्य व्यक्ति स्कॉर्पियो से गढ़ाकोटा जा रहे थे। लुहारी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चारों घायल हो गए। रात करीब एक बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुंज बिहारी और अशोक जैन की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी।

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026

व्यारमा नदी में उफान, पुल से दो फीट ऊपर पानी; तारादेही-महाराजपुर मार्ग बंद

दमोह। जिले में शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद तेंदूखेड़ा क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए। लगातार बारिश के चलते शाम करीब छह बजे व्यारमा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तारादेही-महाराजपुर मार्ग पर बने पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने लगा। पानी बढ़ते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुल पर पानी आने की सूचना मिलते ही तारादेही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों को पुल पार नहीं करने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की समझाइश दी। यह मार्ग देवरी, महाराजपुर समेत करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ता है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई।

वहीं, लगातार बारिश से सारसबगली गांव में भी जलभराव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव से बाहर आने-जाने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।

व्यारमा नदी में उफान, पुल से दो फीट ऊपर पानी; तारादेही-महाराजपुर मार्ग बंद दमोह। जिले में शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद तेंदूखेड़ा क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए। लगातार बारिश के चलते शाम करीब छह बजे व्यारमा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तारादेही-महाराजपुर मार्ग पर बने पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने लगा। पानी बढ़ते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुल पर पानी आने की सूचना मिलते ही तारादेही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों को पुल पार नहीं करने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की समझाइश दी। यह मार्ग देवरी, महाराजपुर समेत करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ता है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। वहीं, लगातार बारिश से सारसबगली गांव में भी जलभराव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव से बाहर आने-जाने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026

रजपुरा में बाघ की दहशत, खेतों में जाना छोड़ रहे ग्रामीण; वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे

मवेशियों का शिकार होने से बढ़ा डर, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर टाइगर रिजर्व में छोड़ने की मांग की

दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत रजपुरा और आसपास के जंगलों में पिछले 10-12 दिनों से बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बाघ द्वारा पालतू मवेशियों का शिकार किए जाने के बाद ग्रामीण खेतों में जाने और मवेशियों को जंगल में चराने से बच रहे हैं।
शनिवार को रजपुरा के जंगल में एक भैंस मृत मिली। ग्रामीणों के अनुसार उसके शरीर पर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं और पीछे के हिस्से को बाघ द्वारा खाए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।

बाघ की गतिविधियों से चिंतित ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण अभीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू कर टाइगर रिजर्व में छोड़ने की मांग की।

रजपुरा में बाघ की दहशत, खेतों में जाना छोड़ रहे ग्रामीण; वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे मवेशियों का शिकार होने से बढ़ा डर, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर टाइगर रिजर्व में छोड़ने की मांग की दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत रजपुरा और आसपास के जंगलों में पिछले 10-12 दिनों से बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बाघ द्वारा पालतू मवेशियों का शिकार किए जाने के बाद ग्रामीण खेतों में जाने और मवेशियों को जंगल में चराने से बच रहे हैं। शनिवार को रजपुरा के जंगल में एक भैंस मृत मिली। ग्रामीणों के अनुसार उसके शरीर पर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं और पीछे के हिस्से को बाघ द्वारा खाए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। बाघ की गतिविधियों से चिंतित ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण अभीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू कर टाइगर रिजर्व में छोड़ने की मांग की।

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026

बटियागढ़ के आदिवासी मुहल्ले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरौध में बिजली आफिस में विरोध करते सैकड़ों लोग, विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग... - Damoh News