बलरामपुर: निफा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में डीएम ने किया रक्तदान, रक्तदानियों ने 31 यूनिट रक्त किया संग्रह
बलरामपुर के सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही 6 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) एवं अग्रवाल सभा बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।