बलरामपुर: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा, 12 से 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के लिए कोर्स रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 से 20 दिसंबर 2025 तक है।