बलरामपुर: दीवानी न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 6,318 मामलों का निस्तारण, 1.50 करोड़ से अधिक का कराया गया प्रतिकर
बलरामपुर जिले के नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में जिले के विभिन्न न्यायालयों से कुल 6,904 वाद पंजीकृत किए गए, जिनमें से 6,318 मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते व जुर्माने के आधार पर किया गया। 1.50 करोड़ से अधिक का प्रतिकर भुगतान कराया गया।