फतुहा: नियोजित शिक्षकों ने प्रोन्नति की मांग को लेकर बीआरसी कार्यालय के पास धरना दिया
Fatwah, Patna | Dec 30, 2025 नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति करने की मांग को लेकर मंगलवार को फतुहा प्रखंड स्थित बीआरसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना का आयोजन किया गया है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित किया गया है। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने पांचवां सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करने का संकल्प लिया है।साथ ही बजट सत्र से पहले रोष पूर्ण आंदोलन करने का निर्णय लिया है।