फतुहा: फतुहा पुलिस ने डुमरी गांव में छापेमारी कर कई देशी शराब भट्ठियों को किया नष्ट
Fatwah, Patna | Dec 30, 2025 फतुहा थानाध्यक्ष सदानंद साह के नेतृत्व में पुलिस बल ने डुमरी गांव की वघार में छापामारी कर कई देशी शराब भट्ठियों को विनष्ट किया है। पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। पुलिस ने हजारों लीटर कच्चा देसी शराब को एवं शराब बनाने वाले उपकरण को विनष्ट कर दिया है। थानाध्यक्ष सदानंद शाह ने बताया कि शराब धंधेबाज की जानकारी जुटाकर केस दर्ज किया जाएगा।