फतुहा: नदी थाना पुलिस ने कच्ची दरगाह की किराना दुकान से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया
Fatwah, Patna | Dec 29, 2025 नदी थाना पुलिस ने कच्ची दरगाह स्थित एक किराना दुकान से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दुकानदार वैशाली जिले के राघोपुर थाना के रामपुर श्यामचंद गांव निवासी धनंजय राय है। नदी थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धनंजय राय अपनी किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचने का काम करता है।