फतुहा: नदी थाना पुलिस ने 18 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Dec 30, 2025 नदी थाना पुलिस ने 18 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पहले फतेहजंगपुर गांव निवासी राजेश सहनी को15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही दूसरा धंधेबाज गुलमाहिया चक गांव निवासी त्रिलोकी नाथ राय को 3 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि दोनों धंधेबाज को जेल भेजा गया है।