बहराइच: जिले के मदरसों की जांच करेगी एटीएस, गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की फंडिंग की जांच भी होगी
प्रदेश के साथ बहराइच जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को प्राप्त हो रही फंडिंग की जांच और सत्यापन एटीएस की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से पत्र भेज दिया गया है। पत्र आने से जिले मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है। नेपाल सीमा से सटे तराई के बहराइच जिले में 495 से अधिक मदरसे बिना मान्यता के संचालित है।