बहराइच: चोरपुरवा के पास सड़क हादसे में घायल छात्रा की लखनऊ ले जाते समय हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मोतीपुर थाना के सरपंचपुरवा बगहा गांव जे उदित बुधवार की सुबह अपनी बहन भूमि और उसकी सहेली मीरनपुरवा निवासी मोनिका को पैदल राजकीय हाईस्कलू राजापुर कलां छोड़ने जा रहा था। गायघाट मटिहा मार्ग पर चोरपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उदित की सुबह मौत हो गई। वहीं मोनिका की देर रात मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जा रहा है।